Skip to main content

Birsa Times

141 लीटर विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार।

141 लीटर विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार।

रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के सुग्गासार मोड़ के समीप बीते रात चांदन पुलिस ने एक स्कार्पियो गाड़ी से विभिन्न कंपनियों की 141 लीटर विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है।जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो को पु.अ.नि संजय कुमार सिंह ने शंका के आधार पर रूकने की इशारा किया।सामने पुलिस को देखकर शराब तस्कर सह् चालक स्कार्पियो गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर कटोरिया की और भागने का प्रयास किया।जिसे पुलिस ने ओवरटेक कर सुग्गासार मोड़ के समीप रोका।अंधेरे की फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी सह् चालक ने स्कार्पियो को सड़क किनारे छोड़कर घने जंगल में घुसकर भागने में सफल रहा।तलाशी के क्रम में स्कार्पियो की डिक्की और सीट के नीचे छुपाकर ले जाए जा रहे विभिन्न कंपनियों की 141 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जप्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *