Skip to main content

Birsa Times

छियानवें किलो डोडा के साथ चार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टेंपू-आल्टो कार भी जब्त।

छियानवें किलो डोडा के साथ चार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टेंपू-आल्टो कार भी जब्त।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 96.61 किलोग्राम डोडा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक टेंपू, एक चार पहिया वाहन (आल्टो) और 22,070 नगद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि देव की ओर से एक टेंपू में अवैध मादक पदार्थ लोड कर तीन लोग आ रहे हैं, जिनके पीछे एक चार पहिया वाहन चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। रात करीब 11:45 बजे देव मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध टेंपू और चार पहिया वाहन पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और NH-19 स्थित भवानी होटल के पास चारों आरोपियों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान टेंपू से तीन बोरों में कुल 96.61 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से नगद राशि और दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब के पटियाला जिले का निवासी जीत सिंह, पिता महेंद्र सिंह है, जबकि तीन आरोपी अजय सिंह, उम्र 32 वर्ष, पिता गौरी सिंह, मंजीत कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता माखन सिंह एवं दुर्गा कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता महेश सिंह औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी से पूछताछ में तस्करी में संलिप्तता की पुष्टि हुई है।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 167/26, दिनांक 23 अप्रैल 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *