Skip to main content

Birsa Times

बाईक मैकेनिक युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पत्रकार को सौंपा खोया हुआ बैग, जिसमें थे 50 हजार

बाईक मैकेनिक युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पत्रकार को सौंपा खोया हुआ बैग, जिसमें थे 50 हजार

गुम बैग के लौटाने पर खुशी से पत्रकार ने पैसे का दिया ऑफर, मैकेनिक ने कहा सबसे पहले इंसानियत तब धर्म, कहा सब है मेरे पास

संवाददाता/राँची

राँची। आज के दौर में छीना-झपटी, चोरी-डकैती के मामले काफी बढ़ गई है। बेईमानी, धोखा और पैसे लेकर वापस ना करना तो आम हो गया है। इस सब के बीच कांके प्रखंड के हूसिर से ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाली खबर का मामला प्रकाश में आया है। जिससे साबित होता है कि ईमानदारी आज भी कायम है। आज के दौर के इंसान जहां चोरी एवं डकैती करने के लिए तरह-तरह की हरकतें मामूली से लालच की वजह से कर देते हैं। वहीं कुछ ऐसे इंसान भी हैं जो आज भी दूसरों के लिए उदाहरण हैं। ताजा मामला राँची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हूसिर गाँव का है। जहां एक पत्रकार इरफान अंसारी (मानवाधिकार मीडिया, राँची जिला व्यूरो चीफ) का मंगलवार को एक बैग गुम हो गया था। जिसमें न्यूज माईक, न्यूज आई कार्ड, एक एंड्रॉयड फोन, दो चार्जर, पावर बैंक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम सहित विभिन्न जरूरीयात कागजात सहित लगभग 50 हजार के सामान थे। श्री इरफान का कहना है कि वे न्यूज रिपोर्टींग के लिए बैग लेकर राँची की ओर गए थे, इस बीच बुढ़मू क्षेत्र से कुछ लोग मिलने आए थे, और मिलने का स्थान था हूसिर रिंग रोड स्थित आर०पी०एम मोटर्स वहीँ मिलने के बाद ध्यान ही नहीं रहा और बैग अचानक आर०पी०एम मोटर्स में ही छुट गया। श्री इरफान ने कहा कि हूसिर से जब हम बाढ़ू अपने घर आने लगे तो शादी समारोह में जाने के लिए उन्हें एक गिफ्ट खरीदना था, गिफ्ट खरीदने के लिए सोना खाप स्थित नाज स्टोर के संचालक जाबिर अंसारी से लेकर फिर पिछे बाढ़ू की ओर किसी से मिलने गए, और मिलकर जब आने लगे तो पता चला कि बैग है ही नहीं। पर क्या पता कि बैग हूसिर में ही छुट गया है।

बैग गुम हुआ कहकर बाढ़ू में चिंता से मँडराते रहे, बाढ़ू के जनप्रतिनिधियों व समाज सेवीयों ने दिया खबर पढ़कर दिया भरोसा

बैग गुम की खबर से बाढ़ू गाँव के कई समाज सेवी, गणमान्य गण एवं जन प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पत्रकार से कहा कि चिंता नहीं करना है इरफान भाई हमलोग चौंक पर लगे सभी सी०सी टी०वी फुटेजों का जाँच कर बैग का पता लगाएंगे, दुख व्यक्त करने वालों में पिंटू उर्फ सईद अंसारी, हरिनाथ साहू, सूरज कुमार रॉय, बाढ़ू पंचायत सहायक सलमान अंसारी, पूर्व सदर मोख्तार अंसारी, अरमान अंसारी, आमिर अंसारी, मनीष उराॅंव (बरौदी), आफताब अंसारी (कोकदोरो), तौहीद अंसारी (काटमकुली), रिजवान अंसारी (बाढ़ू चौंक स्थित पान दुकान) सहित सैकड़ों लोग संपर्क कर दिल जीत लिए।

आर०पी०एम मोटर्स के संचालक आजाद अंसारी का दिखा दरियादिली

पत्रकार का सुरक्षित बैग को रख कर लौटाने वाले युवक एवं हूसिर रिंग रोड स्थित आर०पी०एम मोटर्स के संचालक एवं मैकेनिक 33 वर्षीय आजाद अंसारी पिता हसीब अंसारी मूल रूप से हूसिर गाँव के नीचे मोहल्ला निवासी है। इरफान अंसारी ने संचालक आजाद अंसारी को गुम हुए बैग को लौटाने का मुआवजा कम से कम 5 हजार रुपया देने की बाते कहते हैं। इस बीच गैरेज संचालक आजाद अंसारी ने कहा कि किसी भी इंसान को धन, दौलत, रुपया, पैसे पर बिकना या लालच करना नहीं चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि इरफान भाई आप बैग को बिना किसी शुल्क के ले जा सकते हैं, हम आपसे एक भी रुपया नहीं लेंगे, आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने अंदर इंसानियत पैदा करने चाहिए, वही सबसे बड़ा धर्म है, इंसानियत के बाद ही मजहब है। उन्होंने पैसे लेने से सीधा इंकार कर दिया।

बाढ़ू चौंक पर बाढ़ू के ग्रामीणों ने विधायक सुरेश बैठा से सी०सी टी०वी लगाने का किया आग्रह

पत्रकार के बैग गुम तो भले ही कंफ्यूजन की वजह से परेशानी बढ़ी, पर एक बात सच्चाई सामने आई है और वो है बाढ़ू चौंक पर सीसी टीवी की कमी जब पत्रकार का बैग गुम हुआ तो बाढ़ू चौंक का सीसी टीवी जाँच करने के लिए कई लोग पहुंचे, पर सभी का खराब है। किसी का कैमरा ठीक नहीं है।

प्रखंड भर में कांके, पिठौरिया एवं बाढ़ू चौंक रहता है चर्चा में

पत्रकार के हुए मामले में सीसी टीवी की कमी ने बाढ़ू चौंक पर व्यक्तियों के लगे तांतों पर बड़ा सवाल कर दिया है और सभी को झकझोर के रख दिया है। चौंक में एक से बढ़कर एक लोगों का आवागमन लगा रहता है, बाढ़ू के जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त करते हुए कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा से आग्रह किए हैं कि वे आकर चौंक का मुआयना करें और कांके विधायक चौंक पर सीसी टीवी फुटेज लगाने का हर सम्मत प्रयास करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *