धनबाद : धनबाद सदर थाना के बेकार बांध तालाब के पास रविवार की रात 2:00 बजे सड़क दुर्घटना में लेबर कोर्ट के पेशकार कृष्णा महतो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।मेडिकल कॉलेज में पत्नी रंभा देवी और बेटी निकिता और बेटा धीरज महतो का इलाज हो रहा है। बताया जाता है रांची अपने घर से कृष्णा महतो परिवार के साथ कर से धनबाद आ रहे थे। बेकार बांध के पास तभी तेज रफ्तार टेंपो सामने आ गई। जिसे बचाने के क्रम में कृष्णा महतो की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कृष्णा महतो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और दो बच्चों का पैर टूट गया। सूचना मिलने पर डालसा रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल ले गए। पत्नी और दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है पत्नी और दो बच्चों की स्थिति भी गंभीर है, सभी के पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज में कच्चा प्लास्टर लगाया गया है। सभी को रांची रेफर करने की तैयारी चिकित्सक कर रहे हैं।
धनबाद : सड़क दुर्घटना में लेबर कोर्ट के पेशकार की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर
