डॉ. दीपक पांडे तोपचांंची प्रखंड में अल्प समय में मरीजों के बीच अलग पहचान बनाई : सदानंद महतो

गोमो। तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर दीपक पांडे को समाजसेवी सह आजसू नेता सदानंद महतो ने अंग वस्त्र गुलदस्ता व मिठाई खिलाकर उत्कृष्ट कार्य को लेकर बधाई दी है। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि डॉ. दीपक पांडे अल्प समय में तोपचांची क्षेत्र के साथ-साथ धनबाद गिरिडीह बोकारो के मरीजों के बीच अलग पहचान बनाई है।उन्होंने सेवा देकर सभी को प्रभावित किया है। सदानंद महतो ने कहा कि डॉक्टर दीपक पांडे को रात के जगह दिन में ओपीडी मिलता तो मरीजों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल पाता.मैं चिकित्सा प्रभारी, शैलय चिकित्सा प्रभारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद व स्थानीय जनप्रतिनिधि से मांग करता हूं। कि मरीजों के सुविधा के अनुसार डिप्टी रोस्टर बनाई जाए. इस मौके पर गिरधारी प्रसाद महतो,विवेक महतो, दुर्गा प्रसाद गोप ,बिनोद महतो आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment