यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में दीप नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी सलामी।

गोमो। 15 अगस्त को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आजादी का प्रतीक है। आज के ही दिन 15 अगस्त 1947ई. को देश आजाद हुआ। इस आजादी को पाने के लिए हमारे पुरखों ने अनगिनत कुर्बानी दी। यह तिरंगा देश का आन, बान और शान है। हम आएं और संकल्प ले कि तिरंगे की शान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आगर हमें जान की आहुति देनी पड़ी तो हम देंगे। इसके अलावा यूथ फोर्स तोपचांची प्रखंड कार्यालय हीरापुर यूथ फोर्स गोमो और जदयू बाघमारा प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ धनबाद जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धनबाद जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू धनबाद जिला महासचिव संजय दे, तारा बाबू, बादल मंडल,हराधन साव,अमित दास,गुरुपद दास, महेंद्र मौहली,सपन दुबे,कृष्णा केशरी,साधन मोदक,जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू नेता सह यूथ फोर्स तोपचांची प्रखंड दक्षिणी भाग अध्यक्ष फुलचंद दास, नवीन कुमार नवीन, कृष्णा केशरी, पंकज सिंह,लखन रवानी,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, शब्बीर अंसारी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment