हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दीप नारायण सिंह ने किया जनसंपर्क।

गोमो। तोपचांची प्रखंड के मतारी पंचायत के सरस्वतीपुर और मंडलटोला मतारी में जदयू पार्टी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता छोटन दास और सरयू मंडल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में हजारों की संख्या में 20 जुलाई 2024 को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि “हल्ला बोल, पोल खोल” आंदोलन भ्रष्टाचार और लुट – खसोट के विरुद्ध है। आज भ्रष्टाचार के कारण गरीबों को अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। दिन प्रतिदिन गरीबी और बेरोज़गारी बढ़ रही है। जदयू भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही अनियमित्ताओं को रोकने के लिए संकल्पित है। इसमें आप लोगों की भागीदारी जरूरी है।बैठक का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन फुलचंद दास ने किया। इस अवसर पर जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो,सहदेव दास,शुकर दास, प्रफुल्ल मंडल सहित सैंकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment