हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दीप नारायण सिंह ने जनसंपर्क किया।

गोमो। तोपचांची प्रखंड के सिंगदाहा पंचायत के चकटांड और गेंद नावाडीह पंचायत के नुतुनटांड गांव में जदयू पार्टी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गोवर्धन केवट और बैजनाथ कुम्हार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि 20 जुलाई 2024 को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में हजारों की संख्या में पहुंच कर “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि “हल्ला बोल, पोल खोल” आंदोलन भ्रष्टाचार और लुट – खसोट के विरुद्ध है। यह लड़ाई गांव – गरीब, मजदूर – किसान की लड़ाई है।आज भ्रष्टाचार के कारण गरीबों को अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। दिन प्रतिदिन गरीबी और बेरोज़गारी बढ़ रही है। जदयू भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही अनियमित्ताओं को रोकने के लिए संकल्पित है। इसमें आप लोगों की भागीदारी जरूरी है।बैठक का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन फुलचंद दास ने किया। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, महेंद्र दास,सरस्वती देवी,रुपा देवी,देवेती देवी, शिल्पा देवी, बिनोद केवट, दिनेश केवट, मन्नु कुमार दास, दिनेश दास, सुरेन्द्र केवट, बब्लू कुमार दास,लिलु दास,पांचु केवट, भुनेश्वर दास, चंपा देवी, रीना देवी, ममता देवी,आशा देवी,प्रफुल्ल मंडल,आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment