गोमो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को दी बधाई। गोमो। 30 मई 2025 को महिला समिति गोमो तोपचांची के प्रंगण में तोपचांची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी “अध्यक्ष” संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व विधायक टुण्डी विधानसभा स्व.उदय कुमार सिंह जी की 11 वां पुन्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा तोपचांची प्रखण्ड कांग्रेस के नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने तोपचांची प्रखण्ड के तमाम कांग्रेसी विचार धाराओं से प्रेरित लोग को पार्टी में सक्रिय रहने की आहवान किया। इसके लिए प्रखण्ड अध्यक्ष ने सभी को हाथ में हाथ मिलाकर साथ चलने की बात कही एवं अध्यक्ष मनोनयन के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व “झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष आदरणीय कैशव महतो जी, कमलेश जी एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय संतोष कुमार सिंह जी” तथा धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय विश्वनाथ शर्मा जी को धन्यवाद दी, उक्त कार्यक्रम में तोपचांची प्रखण्ड के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता, बजरंगी दास, अशोक ठाकुर, ओम प्रकाश मंडल, सलीम खान, आरिफ हुसैन, जमील अख्तर, मो. रूस्तम आदि लोग मौजूद थे।
गोमो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को दी बधाई।
