SP-BSP मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी एकसाथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी. इस गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी महज तीन सीटों- बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीट पर चुनाव लड़ेगी. बाकी सभी सीटों पर बीएसपी के प्रत्याशी मैदान में होंगे. उधर उत्तराखंड में एसपी के खाते में एक सीट गई है. गठबंधन के तहत एसपी गढ़वाल (पौड़ी) लोकसभा सीट…

Read More

अपना दल भाजपा को छोड़ा तो खतरे में पड़ जाएगी वाराणसी सीट

मोदी सरकार में शामिल अपना दल के बगावती तेवर खुलकर सामने आ चुके हैं। पार्टी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल साफ कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है। अपना दल की नाराजगी से बीजेपी को यूपी की जिन सीटों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा उनमें पीएम मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट भी शामिल है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से ही बीजेपी को 2014 में सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने का रास्ता मिला था जब उसने…

Read More

अखिलेश बोले: छह हजार रूपए प्रतिवर्ष मदद की घोषणा किसानों के साथ धोखा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसानों को 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष मदद देने की घोषणा उनके साथ धोखा है. इससे किसान को 17 रूपए प्रतिदिन मिलेगा, जबकि न्यूनतम मजदूरी 150 रूपए है. रविवार शाम जारी एक बयान में अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार की ‘कुनीतियों’ के चलते न केवल लोग दहशत में हैं बल्कि किसान भी अपने को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज हमारा किसान बड़े पैमाने…

Read More

राबर्ट वाड्रा मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर मुरादाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसमें उन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि ‘राबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है।’इस पोस्टर के निवेदक में मुरादाबाद युवक कांग्रेस का नाम लिखा हुआ है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पोस्टर युवक कांग्रेस ने लगाए हैं या नहीं। पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने के…

Read More

प्रियंका के आने से उत्तर प्रदेश में हुआ नई राजनीति का आगाज

हाल ही में प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में सफल रोड शो किया। इस रोड-शो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि वहां एकत्रित आम लोगों को भी आकर्षित किया, जिन्होंने प्रियंका की नई राजनीति को नई उम्मीद के साथ देखा। प्रियंका गांधी ने इस मौके पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए, भीड़ में से बच्चे को गले लगाते हुए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति अपने लगाव का इजहार करते हुए बिना कुछ कहे बहुत सी चीजें…

Read More

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की मुश्किलें बढ़ीं

लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्व सरकार के दौरान अपर निजी सचिव की भर्ती मामले की सीबीआई जांच करेगी. सीबीआई ने प्रारम्भिक जांच (पीई) दर्ज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी है. अपर निजी सचिवों की भर्ती में हुई गड़बड़ियों की शिकायत के बाद जांच एजेंसी ने योगी आदित्यनाथ सरकार से छानबीन की इजाजत मांगी थी. सरकार ने जांच की मंजूर दे दी. सीबीआई ने 19 जून 2018 को जांच के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा था. आरोप के मुताबिक इन भर्तियों…

Read More

रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

रायबरेली से प्रियंका गांधी नहीं सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगीं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी एक बार फिर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं. हालांकि यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें. इसके पीछे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा था. पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने केवल एक रैली की थी, वह भी तेलंगाना में. उन्होंने मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक भी रैली नहीं की थी. तभी से राजनैतिक हलकों में…

Read More

प्रियंका बोलीं, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

पिछले दिनों ‘मिशन यूपी’ से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने वाली प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सियासी माहौल का बारीकी से जायजा ले रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो टूक कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा…

Read More

बसपा-सपा गठबंधन में कांग्रेस की उम्मीदें अब भी जिंदा?

उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा-सपा गठबंधन में अब भी कांग्रेस की उम्मीदें जिंदा हैं. उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस के जगह पाने की उम्मीद जगा दी है. सूत्रों से जानकारी की मानें कांग्रेस समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में है और प्रियंका गांधी कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने और ज्यादा से ज्यादा सीटों हासिल करने के मुद्दे पर अखिलेश यादव…

Read More

कांग्रेस को खड़ा करने में बहुत मेहनत कर रही है प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी से कांग्रेस के राजनीतिक विरोधी क्यों डरते हैं? ऐसा क्या है प्रियंका में जो उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करता है? धुर विरोधी बीजेपी हो या फिर विपक्ष के बीच भी सम्भावित सहयोगी- सबके लिए प्रियंका इतनी अहम क्यों हो गयी हैं? इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए कुछ बातों पर गौर करना होगा। ताजा तरीन उदाहरण है प्रियंका का लगातार 16 घंटे तक रात भर जागते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करना। इससे पहले दिन भर चले रोड शो के बाद अगली सुबह पति रॉबर्ट…

Read More