लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी BSP चीफ मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद अपने कार्यकर्ताओं से मायूस न होने की अपील की है. बुधवार को ही मायावती ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. इसके थोड़ी देर बाद मायावती ने ट्वीट करके लिखा, ‘अभी मेरे चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से लोगों को कतई मायूस नहीं होना चाहिए.’ मायावती के इस ट्वीट को उनके प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से जोड़ कर देखा जा रहा है. मायावती ने लिखा, ‘जिस प्रकार 1995 में जब मैं पहली बार यूपी की सीएम बनी…

Read More

सपा-बसपा गठबंधन की वजह से महज इतनी सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ गठबंधन सत्ताधारी बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रहा है. उत्तर प्रदेश में लोगों के बीच इस गठबंधन को लेकर मौजूद उत्साह यह बताता है कि बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 80 में से 71 सीटें जीती थीं. जबकि बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने भी दो सीटें जीती थीं. इस…

Read More

प्रियंका गांधी आज वाराणसी में करेंगी चुनाव प्रचार

प्रयागराज से शुरू हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा का समापन बुधवार को वाराणसी में होगा। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों…

Read More

गंगा यात्रा के बहाने किसे साधने की कोशिश में प्रियंका

लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की ज़मीन पर कांग्रेस की पकड़ मज़बूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव और पू्र्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पू्र्वांचल दौरे पर हैं. इस दौरे की शुरुआत उन्होंने संगम नगरी प्रयागराज से की और वो गंगा के रास्ते बोट यात्रा करते हुए वाराणसी पहुंचेगी. इस दौरे पर प्रियंका गांधी जगह-जगह लोगों से संवाद करती और मंदिरों के दर्शन करती चल रही हैं. वह गंगा के तटों पर मौजूद अलग-अलग गांवों में भी जा रही हैं. यात्रा के पहले दिन वो जहां हनुमान मंदिर…

Read More

चाचा- भतीजा आमने- सामने

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने पर मंगलवार को 31 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मौजूदा सांसद अक्षय यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। अक्षय यादव रामगोपाल यादव के बेटे हैं और रिश्ते में शिवपाल के भतीजे हैं। इससे पहले प्रसपा ने करीब आधा दर्जन छोटे दलों को साथ लाकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस की घोषणा की थी। दरअसल कांग्रेस से…

Read More

कांग्रेस में जाएंगी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। खास तौर से केंद्र में सत्ता संभाल रही बीजेपी को घेरने का कोई भी मौका कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में महागठबंधन किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी ट्रंप कार्ड खेलते हुए प्रियंका गांधी को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वांचल के प्रभारी बनाया…

Read More

भाजपा 70 साल की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है: प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक भाजपा पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है। सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि  जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है। यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं…

Read More

प्रियंका गांधी बोली – हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते, उनका जो मकसद है, वही हमारा है

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा सपा-बसपा गठबंधन के लिए यूपी में सात सीटें छोड़ने पर मायावाती और अखिलेश यादव दोनों के निशाना साधने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जवाब दिया है. प्रियंका गांधी का कहना है कि हम लोगों का एक ही मकसद है भाजपा को हराना. बसपा सुप्रीमो और सपा प्रमुख की सख्त प्रतिक्रिया पर सवाल पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते, हमें किसी के साथ कोई दिक्कत नहीं है. हमारा मकसद भाजपा को हराना है, यही मकसद…

Read More

प्रियंका गांधी बोलीं, ‘देश संकट में है इसलिए घर से निकली’

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव और ईस्ट यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा के दौरान सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सिरसा में गंगा तट से जनसभा स्थल तक पैदल पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर तुली है। प्रियंका ने कहा, ‘देश और संस्थाओं पर संकट देखकर मुझे घर से निकलना पड़ा।’  उन्होंने कहा कि जहां देखो जनता प्रताड़ित, दुखी और समस्याओं से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार जनता के लिए…

Read More

प्रियंका के स्वागत के पहले कांग्रेसी और भाजपाई में मारपीट

प्रियंका गांधी के स्वागत से पहले खूब हंगामा हुआ। कांग्रेसी अभिनंदन को खड़े थे तभी हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी पहुंच गए। नारेबाजी को लेकर कहासुनी से बात बढ़ी तो मारपीट तक हो गई। इस घटना से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ, एडीएम मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ से प्रयागराज जाना था। जानकारी होने पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए सिविल लाइंस पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेसी हाथों में फूल, माला और बुके लेकर खड़े थे तभी हिंदू…

Read More