- जेवरात लूट में शामिल अपराधी पुलिस गिरफ्ट से दूर
- लूट की घटना के जांच में जुटी पुलिस
अजय कुमार कुशवाहा जिला ब्यूरो
बरहरवा :- साहेबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में एक ही रात को दो जेवर दुकान में बड़ी लूट हुई है। बता दें इस लूट की घटना का अंजाम कोटालपोखर थाना से महज छह: से सात सौ मीटर की दूरी में घटित हुई है। हालांकि मामलें की जानकारी मिलते ही पुलिस इस लूट कांड में शामिल अपराधियों को दबोचने में जुट गई। इस मामलें को लेकर बरहरवा डीएसपी नितिन खंडेलवाल से पुछे पर बताया कि 2 फरवरी को कांड संख्या 17/25 के तहत जेवरात लूट घटना की संयुक्त केश दर्ज कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को एक गोली की खोखा भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। बहरहाल इस मामलें की जांच में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा नितिन खंडेलवाल, थाना प्रभारी कोटालपोखर चंदन कुमार भैया जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया दोनों जेवरात दुकानों से करीब 6 लाख रुपए की जेवरात की लूट हुई है।संजय स्वर्णकार के दुकान से लगभग 3 लाख 50 हजार एवं संजय अग्रवाल के दुकान से लगभग 2 लाख 50 हजार कृपया की आभूषण चोरी कर ले गये।