विश्व शांति के क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान – दीप नारायण सिंह

गोमो। 12 मार्च 2024 को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गोमो (जीतपुर) शाखा द्वारा आयोजित 88 वां शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा दीप नारायण सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जयंती समारोह में बच्चे – बच्चियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज विश्व शांति के क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। विश्व के लगभग सभी देशों में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का शाखा है। संस्था का स्थापना 1936 में दादा लेखराज के द्वारा हैदराबाद के सिंध में विश्व में अध्यात्म के माध्यम से शांति स्थापित करने के लिए किया गया था। आज पुरे विश्व में संस्था से जुड़ कर 50 हजार से अधिक दीदी अध्यात्म के द्वारा विश्व शांति और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने संस्था के कार्यों को देखते हुए शांति के क्षेत्र में विश्व शांति पुरस्कार से प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को पुरस्कृत किया है। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ कर संस्था का लाभ लेना चाहिए। समारोह का संचालन स्नेहलता दीदी और धन्यवाद ज्ञापन सीमा कुमारी ने किया। इसका अवसर पर बोकारो के ब्रह्मकुमारी कुसुम, शैलेश कुमार,बिन्दु देवी, अशोक कुमार दास, प्रकाश नारायण मंडल,संतोष सिंह, ओम प्रकाश अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, चन्दन कुमार, रोशन कुमार, दिलीप कुमार, शंकर कुमार, डालचंद नायक, शीला कुमारी, संदीप कुमार,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment