बैंक ऑफ़ इंडिया मना रहा है सतर्कता जागरूकता सप्ताह।

गोमो। बैंक ऑफ इंडिया राजगंज शाखा ने सोमवार को डालूडीह पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तत्वावधान में भ्रष्टाचार निरोधक उपायों पर एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया धनबाद अंचल के सतर्कता अधिकारी रोहित राज एवं शाखा प्रमुख अशोक कुमार उपस्थित थे। सतर्कता अधिकारी ने सभा को सभा करने के उद्देश्य के बारे में बताया जिसमें भ्रष्टाचार से जागरूकता के विषय शामिल था। भ्रष्टाचार के खिलाफ किस तरह लड़ाई लड़ी जाए इस पर प्रकाश डाला गया ।सभा में उपस्थित सभी आम जनों को केंद्रीय सतर्कता आयोग के PIDPI नियम के अंतर्गत भ्रष्टाचार की शिकायत करने एव उसके निराकरण के बारे में चर्चा की गयी I सभा को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न भ्रष्टाचार निरोधक कारणों के बारे में जागरूक किया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के vision एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई । भ्रष्टाचार से हो रहे नुकसान को उदाहरण सहित समझाने का प्रयास किया एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भागीदारी की अपील की । शाखा प्रबंधक श्री अशोक कुमार ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की एवं बैंक के ग्राहकों के समस्याओं का निराकरण का प्रयास किया गया I अंत में सभी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग के लिए शपथ दिलाई गई। तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई।

Related posts

Leave a Comment