गोमो तथा आसपास के इलाकों में बकरीद की नमाज शांति एवं शौहाद्र वातावरण में अदा की गई।

गोमो। बकरीद की पर्व गोमो तथा आसपास के इलाकों में शांति एवं शौहाद्र वातावरण में मनाया गया। नमाज तोपचांची, लोको बाजार जामा मस्जिद, लालू डीह ईदगाह, सुकुडीह, इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला, चितरो, हरिहरपुर, लोकबाद, कबीरडीह, सी रामपुर, आदि गांव के ईद गाहों तथा मजीदों में अदा की गई। नमाज की जानकारी देते हुए लोको बाजार गोमो जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद मकसूद कासमी ने बताया की नमाज सुबह 7 बजे अपने वक्त पर अदा की गई। इस दौरान लोगों ने आपसी गीले शिकवे दूर कर एक दूसरे के गले लगे। तथा देश में अमन व शांति के लिए दुवाएं मांगी गई। लोग खुशी खुशी अपने घरों को गए तथा कुर्बानी किए। कुर्बानी अल्लाह तबारक व ताला का हुकुम और हजरत अलैहिस सलाम की सुन्नत है। लोगों को चाहिए की शरीयत के हुक्म को मानें और कुर्बानी जरूर करें।

Related posts

Leave a Comment