धोपहाड़ के ग्राम प्रधान के दुकान में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग। सारा समान जल कर हुआ राख

शिकारीपाड़ा/दुमका/

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धोपहाड़ गांव के ग्राम प्रधान मिशिल मुर्मू की दुकान (गुमटी) को गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने जलाकर राख कर दिया। बताते चलें कि धोपहाड़ मौजा में एक एकलव्य विद्यालय के भवन का निर्माण हो रहा है,और उसके ठीक सामने ग्राम प्रधान ने रोजाना जरूरत के सामानों की एक दुकान गुमटी में खोली थी। जिसमें उन्होंने लगभग 80 से 90 हजार रुपए का सामान रखा था। ग्राम प्रधान के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ दबंग हमेशा उनसे और उनके पुत्र से आकर झगड़ा झंझट करते थे और देख लेने की धमकी दे रहे थे। बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मिशील मुर्मू के दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। मिशील का कहना है कि उसमें काफी सामान तो था ही साथ ही साथ जिन लोगों ने उधार लिया था,उसका भी बही खाता मौजूद था। जो आग की भेंट चढ़ गया। अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची शिकारीपाड़ा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है कि घटना को किसने अंजाम दिया है,इसका अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|

Related posts

Leave a Comment