गोमो। हर साल की तरह इस साल भी 3 जून 2025 को रजविया क्लासेज इंस्टीट्यूट सुभाष नगर एवं सुकूडीह ब्रांच 2 में रजविया इंस्टीट्यूट के सभी टॉपर बच्चों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। टॉपर बच्चों में फर्स्ट मारिया प्रवीन 88.8% सेकंड दीपा कुमारी 88.4% थर्ड खदीजा अमीन 86.2% रही। 60% बच्चों को 70 से 80% मार्क्स मिले। वहीं 40% बच्चे 80 से 90% मार्क्स लाकर उत्तरीन हुए। इस खुशी के मौके पर इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर मुस्तकीम सर ने सभी को पुरुस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी छात्रों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई।
