Birsa Times

बनियों पुल के पास हाइवा और ट्रक की आमने सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

बनियों पुल के पास हाइवा और ट्रक की आमने सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग पर झाबर पंचायत स्थित बनियों पुल के समीप रविवार को हाइवा और ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और उपचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रक बालूमाथ की ओर जा रहा था, जबकि हाइवा वाहन नवादा की ओर से आ रहा था। बनियों पुल के समीप किसी कारणवश दोनों वाहन आमने सामने टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई,जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई,लेकिन दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की आवश्यकता है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *