देवघर। इन दिनों सोशल मीडिया पर नमो सेवा एम्बुलेंस की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा रहा है कि मरीजों को लाभ पहुंचाने वाले नमो सेवा एम्बुलेंस खुद स्ट्रेचर पर है। दरअसल मामला गुरुवार की देर रात की है जब एक एंबुलेंस की तकनीकी खराबी के कारण उसे ठीक करने के लिए ले जा रहा था। इसी के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने फोन से इस तस्वीर को कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि यह निशुल्क सेवा और निजी फंड से देने का मामला नहीं है बल्कि स्थानीय सांसद वीणा फाउंडेशन के सहारे अपने काले धन को सफेद करने के जगत में है। स्थानीय लोग दबे जुबान से मांग कर रहे हैं कि वीणा फाउंडेशन की जांच हो ताकि काले धन को सफेद करने के खेल का उजागर हो सके। वहीं जिला प्रशासन से मांग किया है कि सभी वाहनों का फिटनेस व अन्य कागजात की परमिट का भी जांच हो। ज्ञात हो कि सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा बीते 22 जून को सात नमो सेवा एंबुलेंस का सौगात दिया था। महज 7 दिन के बाद मोहनपुर के समीप एक एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया था , वहीं एक एंबुलेंस का इलाज गैराज में चल रहा था। वहीं बीते दिन यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग वीणा फाउंडेशन की जांच की मांग कर रहे हैं।
स्ट्रेचर पर नमो सेवा एम्बुलेंस, वीणा फाउंडेशन के जांच की उठ रही है मांग
- July 11, 2026
0
22
Less than a minute
You can share this post!
administrator
