सुस्मित तिवारी
पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमडा़पाडा़ थाना क्षेत्र के डूमरचीर जेटके टोला में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में हुई है उसका शव घर के अंदर खून से लथपत अवस्था में बिस्तर में मिला जबकि सिर से लगातार खून बह रहा था, घटना की सूचना मिलते ही अमडा़पाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेगड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की । प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस हत्या के आशंका जताते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। इस संबंध में मृतका की मां मरांगमय ने बताई की यह उसकी इकलौती बेटी थी, सुबह बेटी को बिस्तर पर खून से लथपथ देख शोर करने पर आसपास के लोग जमा हो गए पश्चात सूचना पुलिस को दी गई, मृतका के मां के अनुसार मृतिका मारुति मरांडी की तीन शादी हुई थी, वर्तमान में मां के साथ रहती थी। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी ने सर पर नुकीले धारदार हथियार से वार किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


