आदिवासी एक्सप्रेस/ लालू कुमार यादव
हुसैनाबाद,पलामू। के देवरी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने सोन नदी के विभिन्न गुप्त ठिकानों पर छापेमारी की, जहाँ से करीब 400 किलोग्राम अवैध जावा महुआ बरामद किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बरामद जावा महुआ और शराब बनाने के सभी उपकरणों को मौके पर ही पूरी तरह से विनष्ट कर दिया।देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोन नदी के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और इसके काले कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भविष्य में भी इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
देवरी ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 400 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट
