संतोष कुमार दास
-श्मशान में फोटो और पुतले की अर्थी निकाल निभाई अंतिम संस्कार की रस्म, बेटी से हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने का किया ऐलान
चतरा। जिले के गिद्धौर प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित करने जैसा कदम उठाया। परिजनों ने बेटी के फोटो और पुतले की अर्थी बनाकर श्मशान घाट तक ले गए, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में भी निभाईं। बताया जा रहा है कि युवती ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज परिजनों ने सार्वजनिक रूप से उससे सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसके बाद पिंडदान और अंतिम संस्कार की प्रतीकात्मक रस्में अदा की गईं। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कुछ लोग इसे परिवार का निजी निर्णय बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सामाजिक और भावनात्मक दृष्टि से बेहद गंभीर मामला मान रहे हैं।
प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान
