Birsa Times

अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवक ने कुआँ मे लगाई छलांग मौत

अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवक ने कुआँ मे लगाई छलांग मौत

ईटो|गोहन थाना की चौकी ईटो क्षेत्र के ग्राम जसुआपुर मे अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवक ने कुऐ मे छलांग लगा दी | जिससे उसकी मृत्यु हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के ग्राम जसुआपुर निवासी जयसिंह पुत्र राजीव चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष एक दिन पहले बिना कुछ बताए गायब हो गया था |घर परिवार वालों ने बहुत खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नही चला | दूसरे दिन गांव के वाहर कुआँ के पास चप्पल रखी मिली |जिससे घर और गांव वालों को कुआँ मे गिरने का शक हो गया | घर वालों और ग्रामीणों ने कुआँ मे काटा डाला तो जयसिंह का शव काटे मे बिध गया | शव को वाहर निकाला गया |पुलिस को सूचना दी गई | सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहूचे चौकी प्रभारी सन्दीप सिंह और थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर बिच्छेदन गृह भेज दिया | और पुलिस जांच करने मे जुट गई |

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *