Birsa Times

जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प

जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प

बिहिया गांव में ईंट-पत्थर चले, पुलिस ने मामला शांत कराया

सीमेंट एल्बेस्टर , सोलर सहित कई सामान हुआ क्षतिग्रस्त

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बिहिया गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हुई इस झड़प में दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें छत में रखें सोलर पैनल सीमेंट एल्बेस्टर समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। “इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा विवादित जमीन पर ईट गिराया जा रहा था इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना एएसआई अजय कुमार महतो दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से हंटरगंज थाने में आवेदन दी गई है। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।थाना पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *