Birsa Times

पिठौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त और दो वारंटी को भेजा जेल

पिठौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त और दो वारंटी को भेजा जेल
संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज

राँची। पिठौरिया थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों और दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर इन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए लोगों में चोरी और जालसाजी के मामलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया। पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में पिठौरिया थाना कांड संख्या 119/19 (धारा 461/379 IPC) के आरोपी रिजवान कुरैशी (उम्र 26 वर्ष, ग्राम उलातू) और कांड संख्या 160/25 (धारा 316/318 BNS) के नामजद अभियुक्त मोहम्मद कलाम अंसारी (ग्राम कोकदोरो) को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सुबेर अंसारी (उम्र 35 वर्ष) और जावेद अख्तर (उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कोकदोरो) को भी हिरासत में लिया गया है। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *