Birsa Times

कुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.9 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

कुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.9 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

कोरीयासा मैदान में छापेमारी, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकद भी बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: कुण्डा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कोरीयासा मैदान से तीन गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 1.9 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 5,150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
SDPO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक को 16 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुण्डा थाना क्षेत्र के कोरीयासा में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कोरीयासा मैदान में घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. लाल गोविन्द मण्डल, उम्र 27 वर्ष, पिता- रंगे मण्डल, निवासी- दुमकुम्हाडी, थाना- देवीपुर, जिला- देवघर।
  2. बिट्टू कुमार मण्डल, उम्र 28 वर्ष, पिता- स्व. राजेन्द्र मण्डल, निवासी- कोरीयासा, थाना- कुण्डा, जिला- देवघर।
  3. कुणाल मण्डल, उम्र 20 वर्ष, पिता- स्व. राजेन्द्र मण्डल, निवासी- कोरीयासा, थाना- कुण्डा, जिला- देवघर।
    बरामद सामान
  • गांजा: कुल 1.9 किग्रा – लाल गोविन्द से 1189 ग्राम, बिट्टू से 281 ग्राम, कुणाल से 411 ग्राम
  • वाहन: एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल
  • नकद: 5,150 रुपये
  • मोबाइल: 2 पीस
    NDPS एक्ट में केस दर्ज
    इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या- 75/2026, दिनांक 16.06.2026, धारा- 20(b)(ii)(A)/21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    छापेमारी दल में ये रहे शामिल
    इस सफल अभियान में SDPO सदर कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर थाना राजीव कुमार, कुण्डा थाना के पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, पु०अ०नि० अजय साहु, पु०अ०नि० संदीप कृष्णा, पु०अ०नि० घनश्याम शंभु, पु०अ०नि० मुकेश तिवारी, सशस्त्र बल के आरक्षी प्रवीण कुमार और तकनीकी शाखा के ए०टी० रियाजुल हक शामिल थे।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *