विकाश कुमार
कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु पंचायत अंतर्गत आरुगड़ा के इस्लामपुर में सरकारी चापानल में उसी गांव के मोहमद वाहिद द्वारा सरकारी चापानल में निजी मोटर लगाकर उपयोग किया जा रहा था। जिसकी खबर मेरे द्वारा आदिवासी एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कान्हा चट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश द्वारा सरकारी चापानल से मोटर हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताते चले की इस चापानल से करीब बीस परिवार पानी पीते हैं जो निजी मोटर लगने के बाद प्रभावित हो रहा था। वही इस कार्यवायी के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
