बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू रहने के बाद भी कहीं न कहीं अवैध शराब की बिक्री, भंडारण, परिवहन आदि की खबर हमेशा देखने को मिलते ही रहती है। जिसको लेकर लोगों द्वारा शराब बंदी कानून एवं पुलिस पर हमेशा कई सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इसी कड़ी में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में चौक चौराहे पर सभ्य लोगों द्वारा यह हमेशा चर्चा किया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में अवैध देसी महुआ शराब बनती नहीं तो बिकती कैसे? सूत्रों के अनुसार अवैध देसी महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ इस थाना क्षेत्र में झारखंड के रास्ते कई थाना क्षेत्र को पर करते हुए जंगली मार्ग के रास्ते चार चक्का वाहन से पहुंचता है एवं रात तथा दिन में अवैध शराब निर्माता के घर दो-चार बोरा करके शराब कारोबार में लिप्त माफियाओं द्वारा बड़ी सुगमता पूर्वक पुलिस से बचकर पहुंचा दी जाती है, जिसकी भनक पुलिस तक को नहीं लग पाती। सूत्र यह भी बताते हैं कि जब चार चक्का वाहन पर लाद कर अवैध जावा महुआ थाना क्षेत्र में आता है तो वाहन के आगे आगे कारोबार में लिप्त माफिया बाइक से चलते हैं। जिसकी थाना से मैनेजिंग रहती है। वहीं थाना क्षेत्र के जंगली भागों में बसे गांव के लोग खुलेआम पुलिस से बचकर अवैध देसी महुआ शराब का निर्माण करते हैं एवं शराब निर्माण के समय शराब निर्माता के कई लोग पुलिस के आने जाने वाले मार्ग में नजर बनाए रखते हैं तथा पुलिस की हर गतिविधि पर ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि थाना क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब के कारोबार में कई युवा लिप्त हैं जो झारखंड से विदेशी शराब लाकर थाना क्षेत्र में बेचते हैं। लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। सुत्रों के अनुसार जानकारी यह भी मिल रही है कि इस धंधे में लिप्त कारोबारी एवं उनके गुर्गे थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के संपर्क में रहते हैं । जिससे इनका कारोबार पुलिस से बचते बचाते भली प्रकार फल फूल रहा है। यदि वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा सुनियोजित एवं योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्रवाई की जाए तो शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाले कई कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि थाना की पुलिस समय-समय पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है।
पुलिस की शक्ति के बाद भी अवैध शराब विक्रेताओं का आंगन दिनभर पियक्कड़ों से रहता है गुलजार
- June 18, 2026
0
13
Less than a minute
You can share this post!
administrator
