आरोपित दुकानदार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में घर से किराना दुकान में सामान लेने गई एक नाबालिग मासूम के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने अपने बयान में बताया कि बेटी घर से सामान खरीदने के लिए आरोपित की किराना दुकान पर गई। जहां आरोपित ने उसकी बाजू पकड़ कर उसे अंदर खींचने का प्रयास किया। मगर किसी तरह से वह उससे हाथ छुड़ा कर भागते हुए घर पहुंची और उसने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों से अवगत कराया।तब आक्रोशित परिजन और ग्रामीण दुकान पहुंचे, तब तक दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गया।परिजनों की आवेदन के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या 93/26 धारा 75(2) BNS & 08/12 मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने दर्ज एफ आई आर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में घर से दुकान पर गई मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित परिजनों की आवेदन के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। आरोपी जोरी थाना क्षेत्र के संजय साव उर्फ संजय कुमार है।
