Birsa Times

प्रखंड मुख्यालय से सटे गनोरा गांव के पास फुल्लीडुमर भौरामोड मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील, आम लोग परेशान

प्रखंड मुख्यालय से सटे गनोरा गांव के पास फुल्लीडुमर भौरामोड मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील, आम लोग परेशान

आदिवासी एक्सप्रेस ,कामेश्वर साह संवाददाता फुल्लीडुमर बांका

बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के भौरामोड़ फुल्लीडुमर मुख्य सड़क वर्षों से गनोरा गांव के पास लगभग आधा किलोमीटर तक गड्ढे में तब्दील हो गया है। वर्षा का पानी गड्ढे में जमा होने से सड़क पोखर का आकार ले लिया है। जानकारी के अनुसार इस सड़क से लगभग दर्जनों गांव के लोगों का प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय आना-जाना होता है‌। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए गनोरा गांव के ग्रामीण सुभाष ठाकुर, घनश्याम मंडल, गणित ठाकुर, शैलेश मंडल, वार्ड सदस्य किरण देवी, जुगल राय, मणि ठाकुर, इटली कुमार,दिवाकर सहित अन्य ने बताया कि सड़क में बने गड्ढे में जमा पानी के सड़ांध से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं प्रतिदिन सड़क में बने गड्ढे से प्रतिदिन बड़ी घटना होते-होते टल रही है, जिसे देखने वाला कोई नहीं। वही ग्रामीणों ने सक्षम पदाधिकारी से इस विषम समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि माननीय न्यायालय में मामला लंबित रहने के कारण सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं इस संबंध में बेलहर विधायक मनोज यादव ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं। एवं जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *