संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के दर्दमारा बॉर्डर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल। जानकारी के अनुसार मंतोष कोल उम्र करीब 26 वर्ष पिता जगदीश कोल व पत्नी रुबी देवी उम्र करीब 24 वर्ष सा०दौलतपुर,थाना फुल्लीडुमर,जिला,बांका निवासी ससुराल राजाडीह थाना जसीडीह,जिला देवघर गये हुए थे। घर लौटने के दौरान दर्दमारा बॉर्डर के समीप पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ी एक कार चालक के द्वारा कार की दरवाजा खोले जाने से बाईक सवार पति-पत्नी कार से टकराकर सड़क पर गिर गए। जिसमें मंतोष कोल व रूबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल पति-पत्नी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

