Birsa Times

मांडर, युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, एक किशोर सहित आठ अन्य आरोपी गिरफ्तार

मांडर, युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, एक किशोर सहित आठ अन्य आरोपी गिरफ्तार

मांडर!थाना क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मांडर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही एक नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी रविवार को खलारी डीएसपी आरएन चौधरी ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसएसपी रांची व ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. और शनिवार की रात को मांडर, चान्हो व बुढ़मू के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर एक 15 वर्षीय किशोर सहित आठ अन्य आरोपीयों करगे निवासी आयुष उरांव 22, पिता बिरसा उरांव, पापड़ उर्फ प्रकाश मुण्डा 19 पिता सुकू मुण्डा, रामलुस कुजूर 23, पिता जेवियर कुजूर, रंजीत उरांव 24, पिता स्व पंडरा उरांव, उमेश भगत 23, पिता स्व पंचम भगत, दीपक उरांव 19, पिता त्रिवेनी उरांव, राम उरांव 19, पिता धुमा उरांव, विकास उरांव 23, पिता एतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी के अनुसार आगे केस का अनुसंधान जारी है. छापामारी टीम में डीएसपी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर जेपी राणा, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, चान्हो थाना प्रभारी, टिंकु रजक, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा, पुअनि रंजीत किशोर व सशस्त्र बल शामिल थे. इधर रविवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया और कोरोना टेस्ट कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *