Birsa Times

कुण्डा में युवक के अपहरण मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

कुण्डा में युवक के अपहरण मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

3 जून को कानीजोर बीएड कॉलेज के पास से हुआ था अपहरण

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: कुण्डा थाना क्षेत्र में 3 जून को हुए अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक 9 mm पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
बीएड कॉलेज के पास से हुआ था अपहरण
दिनांक 03.06.2026 को दोपहर में कुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानीजोर बीएड कॉलेज के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। संजय अपराध की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा तत्काल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक 9 mm पिस्टल व पल्सर मोटरसाइकिल की बरामदगी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. गोविंद कुमार यादव उम्र करीब 18 वर्ष, पिता शालीग्राम यादव, साकिन- खोरीवाद, बम्पास टाउन, थाना- नगर
  2. सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मंटू प्रसाद यादव, साकिन- खोरीवाद, बम्पास टाउन, थाना- नगर
  3. सौरभ देव उर्फ छोटू उम्र करीब 19 वर्ष, पिता कवि देव, साकिन- संग्रामलोहिया, थाना- जसीडीह
  4. अक्षय कुमार वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष, पिता चन्द्रशेखर वर्मा, साकिन- बरियारबांधी, बम्पास टाउन, थाना- नगर
  5. आदित्य कुमार उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मदन प्रसाद राम, साकिन- सुभाष चौक, थाना- नगर, जिला- देवघर
  6. अभिषेक कुमार उर्फ 19 वर्ष, पिता- दिनेश प्रसाद यादव, साकिन- बम्पास टाउन, थाना- नगर
    बरामद सामान
    (1) पिस्टल -01
    (2) पल्सर मोटरसाइकिल – 01
    छापामारी दल में शामिल अधिकारी
    छापामारी दल में अनु0 पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर कुलदीप कुमार, राजीव कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर थाना देवघर, पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार, पु0अ0नि0 प्रभात कुमार, पु0अ0नि0 सूरज कुमार, पु0अ0नि0 अजय राय, पु0अ0नि0 शामू बास्की, स0अ0नि0 चन्द्रनाथ शर्मा सशस्त्र बल के हवलदार बैद्य, आर- 296 चंदन कुमार साहा, आर- 806 डब्ल्यू राम रविदास एवं टेक्नो शाखा के रियाजुल हक शामिल थे।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *