Birsa Times

रेलवे लाइन निर्माण की आड़ में मिट्टी की भयंकर चोरी

रेलवे लाइन निर्माण की आड़ में मिट्टी की भयंकर चोरी

पूर्व राजा कंस्ट्रक्शन और भू-माफियाओं पर मामला दर्ज कर किया गया था ब्लैकलिस्ट

रेलवे लाइन बनाने के नाम पर…धरती को अवैध तरीके से झांझरिया,इरकॉन जैसे अन्य कंपनी द्वारा की गई खोदाई पर कारवाई कब?

झांझरिया,इरकॉन कंपनी पर बहुत जल्द कानूनी जांच कर करवाई होगी:माइनिंग इंस्पेक्टर

दिव्य दिनकर:संवाददाता

​टंडवा:चतरा। विकास कार्यों की आड़ में सरकारी राजस्व को चूना लगाने का एक बहुत बड़ा खेल झारखंड के चतरा जिले में उजागर हुआ है। शिवपुर से कठौतिया रेलवे लाइन और पुल निर्माण का काम कर रही पूर्व कंपनी मेसर्स राजा कंस्ट्रक्शन पर आस-पास के गांवों से अवैध रूप से मिट्टी और खनिजों का उत्खनन अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगा था अब इन रेलवे निर्माण में लगे झांझरिया,इरकॉन कंट्रक्शन कंपनी व अन्य जैसे कंपनियों ने कार्य कर रही है।जिला खनन कार्यालय की शिकायत के बाद टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पूर्व ​मामला तब सामने आया जब जिला खनन पदाधिकारी,चतरा के आदेश पर 28 दिसंबर 2023 को खनन और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम ने टंडवा अंचल के फुलवरिया और टेकठा गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस जांच टीम में खान निरीक्षक राजेश हंसदा, टंडवा थाना के सब-इंस्पेक्टर हेमकान्त ठाकुर और पुलिस बल शामिल थे।

​जांच के दौरान टीम ने पाया कि फुलवरिया और टेकठा गांव की जमीनों पर कई अलग-अलग ग्लोबल पोजिशनिंग पॉइंट्स पर बिना किसी अनुमति के, अवैध तरीके से मिट्टी खनिज का धड़ल्ले से उत्खनन किया गया है।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी थी गाज

​स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में यह साफ हुआ कि राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश कुमार सिंह की देखरेख में इस अवैध मिट्टी का इस्तेमाल रेलवे लाइन और पुल निर्माण में धड़ल्ले से किया जा रहा था। जब जांच टीम ने मौके पर मौजूद एक ग्रामीण अजय कुमार सिंह से लिखित बयान मांगा, तो उसने डर या मिलीभगत के कारण लिखित बयान देने से इनकार कर दिया। प्रशासन का मानना है कि इस पूरे खेल में स्थानीय रैयतों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

​इन सख्त धाराओं के तहत फंसा था शिकंजा

​जांच अधिकारी ने साफ किया था कि टंडवा अंचल के फुलवरिया और टेकठा में किसी भी व्यक्ति या कंपनी को मिट्टी खनिज के खनन का पट्टा आवंटित नहीं है। यह सीधे तौर पर सरकारी खनिज और राजस्व की चोरी का मामला है।

​आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित सख्त कानूनों के तहत मामला दर्ज कराया गया है,एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4 और 21,अवैध खनन और दंड झारखंड मिनिरल्स रूल्स ​2017 के नियम 7, 9 और 13 जेएमएमसी रूल -2004 के नियम 4 और 54 ​सरकारी खनिज/राजस्व चोरी का संगीन मामला। ​खान निरीक्षक राजेश हंसदा ने टंडवा थाना प्रभारी से राजा कंस्ट्रक्शन के मालिक, प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश कुमार सिंह और संबंधित रैयतों पर कानूनी कार्रवाई करने और इन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की गई थी।
फिलहाल रेलवे निर्माण में राजा कंस्ट्रक्शन के तर्ज पर अब इरकॉन कंपनी, झांझरिया जैसे अन्य कंपनी पर कांड संख्या 103/26 मामला दर्ज किया गया है इन रसूखदार ठेकेदारों और भू-माफियाओं पर शिकंजा नहीं कसा गया है।

खनन विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश हांसदा ने बताया कि रेलवे निर्माण में लगी झांझरिया, इरकॉन कंस्ट्रक्शन व अन्य कंपनियों पर जांच जारी है,जल्द होगा इसका खुलासा!

चतरा के टंडवा में शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन और पुल का निर्माण कर रही कंपनी पूर्व मेसर्स राजा कंस्ट्रक्शन पर लगा था मिट्टी खनिज की भयंकर चोरी का आरोप इसी की तर्ज पर अब खुलासा की उमीद लोगों द्वारा जताई जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *