Birsa Times

चतरा में अफीम तस्करों पर कुन्दा पुलिस का शिकंजा: 11 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चतरा में अफीम तस्करों पर कुन्दा पुलिस का शिकंजा: 11 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में कुन्दा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को सिकीदाग गांव में छापेमारी कर करीब 11 लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सिकीदाग गांव निवासी रविन्द्र रविदास द्वारा घर में अफीम छिपाकर तस्करी करने की गुप्त सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के घर पर औचक छापेमारी कर दो किलोग्राम से अधिक (2.132 किग्रा) अफीम बरामद की और तस्कर रविन्द्र रविदास को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और इस धंधे से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *