रिपोर्टर – रवि कुमार
गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार जमीन से काफी कम ऊंचाई पर झूल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि तार काफी जर्जर स्थिति में है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बिजली तार गांव के रास्ते एवं खेतों के समीप नीचे लटक रहा है, जिससे राहगीरों, किसानों एवं मवेशियों को हमेशा खतरा बना रहता है। खासकर बारिश एवं आंधी के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने विभाग से अविलंब झूल रहे जर्जर तार को दुरुस्त करने तथा ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
