तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के भीमडाहा गांव के समीप (2021) 5 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम, तोड़फोड़ एवं पुलिस पर पथराव मामले में हंटरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह मामला हंटरगंज थाना कांड संख्या19/21 से संबंधित है।ग्राम भीमडाहा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की गई। घटना के बाद चतरा जिला पुलिस ने गंभीर धाराओं—147,148,149,188 341,323,325,353, 307 एवं 504 IPC—के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय चतरा,द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार दास,उम्र 36 वर्ष
सुमिरन दास,उम्र 30 वर्ष (दोनों पिता—स्वर्गीय अरविंद दास) मोहम्मद हमजा अली,उम्र 36 वर्ष पिता—स्वर्गीय मोहम्मद अब्दुल कयूम तीनों निवासी—साकिम पांडेयपुरा थाना हंटरगंज, जिला चतरा के निवासी बताए जा रहे हैं।घटना में नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। देर शाम टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और तीनों को पकड़ने में सफल रही। छापेमारी दल में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार एएसआई सुनील कुमार दुबे,सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने यह कार्रवाई से साफ संदेश दिया है कि किसी को बक्शा नहीं जाएगा। कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
