Birsa Times

करंट की चपेट में आईं दो सगी बहनें, दोनों घायल रेफर

करंट की चपेट में आईं दो सगी बहनें, दोनों घायल रेफर

एक बहन गंभीर, गया रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

हंटरगंज (चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरीकला सोमरी बाजार के समीप सोमवार शाम को करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों में फिटिंग टांड़ निवासी रूपलाल भारती के 10 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और 8 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी है। जानकारी के अनुसार दोनों बहने साप्ताहिक हाट बाजार सोमरी डुमरी आई थी, तभी बाजार से कुछ ही दूरी पर जमीन में गिरे मट्टी के ऊंचाई पर खेल रही थी। इसी दौरान मिट्टी के उपर झूल रहे 33 हजार वोल्ट तार के करेंट के चपेट में अचानक दोनों बहने आ गईं। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों बहनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है उसकी एक हाथ पूरी तरह से झुलस चुकी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *