बारियातू।थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारियातू थाना कांड संख्या 05/23 दिनांक 10 जनवरी 2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17/18 के नामजद अभियुक्त उमेश यादव (46 वर्ष),पिता स्वर्गीय सामोधी यादव,ग्राम इंदुवा थाना बारियातू जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया।वहीं बारियातू थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 22 जनवरी 2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C)/18(B)/22/25/29 के नामजद अभियुक्त सुरेश यादव (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय समोधी यादव,ग्राम इंदुवा थाना बारियातू जिला लातेहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।दोनों अभियुक्त आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं।पुलिस ने दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
एनडीपीएस एक्ट के दो फरार सगे भाई गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- May 22, 2026
0
22
Less than a minute
You can share this post!
administrator
