Birsa Times

सड़क किनारे सुखी पेड़ दे रहे हैं हादसे को निमंत्रण ।

सड़क किनारे सुखी पेड़ दे रहे हैं हादसे को निमंत्रण ।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के सिलजोरी मोड़ के समीप सड़क किनारे एक शीशम की पेड़ और सुखी डालियां लोगों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश के बीच पेड़ धराशाई हो रहे हैं। स्थानीय लोगों व राहगीरों व किसी वाहन के उपर पेड़ गिरने की डर का माहौल है। पेड़ों की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलने पर सूखी डालियां टूटकर सड़क पर कई बार गिर चुके है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान गुजरना जोखिम भरा हो गया है।डोली देवी पति सुचित यादव ने जिला पर्यावरण पदाधिकारी बांका को आवेदन देकर पेड़ काटवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ कटवाने को लेकर चंदन कुमार वनपाल चको आवेदन दिया गया वावजूद पेड़ की कटाई नहीं हुई है।इस संबंध में वनपाल चंदन कुमार ने बताया जांचोपरांत पेड़ काटने योग्य होगी तो पेड़ कटवाने की कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *