Birsa Times

नावालिक लड़की की घर से भगाकर शादी के नियत से ले जाने मामले में घर पर चिपका इश्तहार।

नावालिक लड़की की घर से भगाकर शादी के नियत से ले जाने मामले में घर पर चिपका इश्तहार।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ थाना क्षेत्र में लड़की को भगाकर शादी करने के नियत से अपहरण करने मामले में लड़की के परिजनों ने कांड संख्या 34/26 दर्ज कराया था।इस घटना को ले पुलिस ने अभियुक्त बिनोद पासवान पिता संजय पासवान को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए उनके घर में इस्तहार चिपकाया है।बताया जा रहा है विनोद पासवान लड़की को शादी की झांसा देकर उसे अपहरण कर लिया था।इस घटना को ले पीड़ित लड़की के परिजनों ने गुरुआ थाना में एक लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 34/26 दर्ज कराया था।आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर चल रहा था,हालांकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस बराबर प्रयास कर रही है किंतु वे पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं।घर से ढेर दिन से फरार के चलते कोर्ट से नोटिस आने के बाद शनिवार को गुरुआ पुलिस अधिकारी करकटा ने आमस पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर इस्तहार चिपकाया है।इस घटना से उसके गांव में कुछ देर के लिए हड़कम मच गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *