*बांका संवाददाता श्रीकान्त यादव*
बांका में आयुक्त महोदय, भागलपुर प्रमंडल के द्वारा समाहरणालय सभागार में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संभावित व्यवधान के मद्देनजर Crisis Management से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डस्तरीय पदाधिकारी, बाँका जिता तथा सेल्स मैनेजर, सभी ओ०एम०सी० कम्पनी. आदि उपस्थित हुए। उपस्थापित प्रतिवेदन का सम्यक् समीक्षा करते हुये आयुक्त महोदय द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिये गये
1. एल०पी०जी० गैस की आपूर्ति-
जिला में Dry Out की स्थिति नहीं है। वर्त्तमान में गैस बुकिंग बैकलॉग एवं सिलेण्डर आपूर्ति के अनुसार बैकलॉग 3.50 दिन का है। बैकलॉग की अवधि घटाने हेतु सभी कम्पनी के सेल्स मैनेजर को निदेश दिया गया। आमजनों / उपभोक्ताओं से गैस सिलेण्डर की पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह किया गया। वर्तमान में शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन के पश्चात् तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन के पश्चात् गैस बुकिंग की लागू व्यवस्था के अनुरूप ही बुकिंग करने हुतु अनुरोध किया गया।
2. कालाबाजारी / जमाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई :-
जिला में अब तक एजेंसी के विरूद्र 175 एवं अन्य स्थानों पर 558 अर्थात कुल 733 छापेमारी की गई है। विगत दिनों 02 प्राथमिकी दर्ज कराते हुये 03 सिलेण्डर भी जब्त किया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना अध्यक्षों को एल०पी०जी० सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं/खाद्य पदार्थों के कालाबाजारी / जमाखोरी/मुनाफा वसूली के विरूद्ध आसूचना प्राप्त करते हुये सतत् जाँच एवं छापामारी करने हेतु निदेश दिया गया।
3. Control Room की व्यवस्था :-
जिला आपदा प्रबन्धन शाखा, बाँका में Control Room 24×7 कार्यरत है, जिसका हेल्पलाईन नम्बर 06424-223001/223002/223004 है। Control Room में प्राप्त शिकायतों का तीव्र गति से निप्पादन किया जाता है। कोई भी उपभोक्ता गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही दस नम्बर पर कालाबाजारी / जमाखोरी आदि की भी सूचना दी जा सकती है।
4. PNG Pipeline Connection:–
बाँका जिला में HPCL company को PNG Pipline Connection हेतु नोडल एजेन्सी नामित किया गया है। PNG Pipeline Connection हेतु टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर 18003452711 तथा कम्पनी के प्रतिनिधि श्री संदीप कुमार के मोबाईल नं0-9352055257 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
5. पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति :-
वर्त्तमान में जिला में पेट्रोल/डीजल आपूर्ति/स्टॉक की स्थिति सामान्य है। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा द्वारा मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में संभावित व्यवधान के मद्देनजर पेट्रोल पम्पों पर भीड़-भाड़/विधि व्यवस्था संधारणार्थ आवश्यक ऐतिहातिक कदम उठाने एवं चौकस रहने हेतु सभी थाना अध्यक्षों/ प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
6. प्रवासी श्रमिक :-
प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर द्वारा मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण जिला में प्रवासी श्रमिकों की वापसी की संभावना के दृष्टिगत कड़ी निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
7. उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा-
वर्तमान में जिला में सभी प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता है। जिला में कुल 14 थोक उर्वरक विक्रेता एवं कुल-350 खुदरा उर्वरक विक्रेता है। प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी / जमाखोरी के विरूद्ध छापेमारी नियमित रूप से करने का निदेश दिया गया।
8. शिक्षा/ कल्याण विभाग अन्तर्गत छात्रावास :-
प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग के छात्रावासों में अधियाचना अनुरूप गैस आपूर्ति सतत् रूप से कराने का निदेश दिया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण गैस/पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति में संभावित व्यवधान के मद्देनजर सर्तक एवं Alert Mode में रहने का निदेश दिया गया।