भूली : भूली नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को बी ब्लॉक अंबेडकर स्थल पर संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में संविधान ही नहीं पूरा देश खतरे में है उनकी सरकार में महंगाई बेरोजगारी दलितों पर अत्याचार और देश में लगातार हो रही दुर्घटनाएं एवं आतंकवादी हमले बढ़ रहे हैं, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की सही मायने में अगर देश को बचाना है तो पहले संविधान बचाना होगा क्योंकि संविधान देश के लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा नव मनोनीत नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण को मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम में नीलू कांत सिन्हा, दिनेश यादव, सरजू सिंह, परशुराम यादव, जोगिंदर सिंह जोगी, नवनीत नीरज, कामता पासवान, आशीष सिन्हा, मंटू दास, अजय कुमार चौधरी, अजमेरी
भूली में कांग्रेस का संविधान बचाओ सभा आयोजित
