अनियमितताओं के आलोक में 11 क्रशर यूनिट को अगले आदेश तक किया गया सील

रिपोर्ट- अविनाश मंडल

पाकुड़:पाकुड़ बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, दुमका के संयुक्त जाँच दल के नेतृत्व में पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा में स्थापित क्रशर यूनिट का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में पायी गयी अनियमितताओं के आलोक मे 11 क्रशर यूनिट को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सील कर दिया गया।

सील किए क्रशर ससंचालकों का नाम

एच अली स्टोन वर्क्स, मोरसलिम शेख, अकबर स्टोन वर्क्स, मेसर्स कयसुधीन शेख, मेसर्स टू स्टार स्टोन वर्क्स, यार मोहम्मद, मेसर्स निपुल शेख, मेसर्स नूर स्टोन वर्क्स, मेसर्स न्यू सूर्या स्टोन वर्क्स एवं मेसर्स अजहर इस्लाम के क्रशर को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। साथ ही बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment