गोमो। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भारत सरकार से शास्त्री भवन नई दिल्ली में मीटिंग किया। जिसमें माननीया मंत्री महोदय के सहयोग से मंत्रालय ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों से विमुक्ति करने हेतु सभी उपायुक्त झारखंड आवश्यक कार्रवाई के संबंध में पत्र दिया है। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश मंत्री, मंत्रालय और भारत सरकार को इस मांग को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करती है। इस प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र गोप और महासंघ सह प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी के पुष्पा कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शालिनी रानी आदि उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से दिल्ली में की मुलाकात।
