बालूमाथ। बालूमाथअपने घर में अलाव तापने दौरान वृद्ध महिला झुलसकर घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला लगभग अस्सी प्रतिशत जली हुई थी।गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला धनिया मासोमात साठ वर्ष,हेरहंज प्रखंड के सलैया स्थित घर पर ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी।आग तापने के दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों को काफी देर के बाद वृद्ध महिला के झुलसने की जानकारी मिली।जिसके बाद परिजनों ने महिला को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।
Related posts
-
समय पर ऑपरेशन नही तो शिशु की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
वसीम आलम साहिबगंज: जिले के बड़े सदर अस्पताल में आए दिन लापरवाही के मामला प्रकाश में... -
जामताड़ा में 25 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या, दो युवक हिरासत में
मनीष बरणवाल जामताड़ा :जामताड़ा में गुरुवार देर रात 25 वर्षीय एक युवक की अज्ञात अपराधिओं नें... -
कुंभ से लौट रहे आर्टिका कार ने भरकुंडा जंगल में पेड़ में मारी टक्कर
इटखोरी (चतरा): कुंभ से स्नान कर घर लौट रहे अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर इटखोरी के भूरकुंडा...