इटखोरी (चतरा): कुंभ से स्नान कर घर लौट रहे अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर इटखोरी के भूरकुंडा जंगल में एक पेड़ से जा टकराई। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। इस कार में हजारीबाग रामगढ़ गोला रोड़ के छह लोग सवार थे। जिस दुर्घटना में सबों को आंशिक रूप से चोटें आई है। घटना के बाद इन घायलों को स्थानीय पुलिस की सहयोग से इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर घर पर आराम करने के लिए छुट्टी दे दी।
कुंभ से लौट रहे आर्टिका कार ने भरकुंडा जंगल में पेड़ में मारी टक्कर
