जमुआ के चित्तरडीह में ग्रामीणों ने कराई प्रेमी युगल की शादी

जमुआ,प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चितरडीह में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को विवाह के बंधन में बांध दिया। युवक अंग्रेज तुरी पिता लालो तुरी ग्राम महतोटांड़ पोस्ट लताकी प्रखंड जमुआ जिला गिरिडीह का रहने वाला है।जबकि युवती रुक्मिणी कुमारी पिता अर्जुन तुरी ग्राम पोस्ट चितरडीह प्रखंड जमुआ जिला गिरिडीह की रहने वालीं है। दोनों ने बताया कि हमदोनों लगभग दो वर्षों से मिल जुल रहें थे। इसी दरमियान हमदोनो में प्रेम हो गया और हम-दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। विवाह चितरडीह के शिव मंदिर में हिन्दू रिति-रिवाज के साथ दोनों परिवार एवं सैकड़ों ग्रामीणों के बीच सम्पन्न कराई गई। मौके पर समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनुप कुमार सिंहा, जुमदली मियां, मो सरताज परवेज, राजेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव साव, बिहारी तुरी, कामदेव तुरी, टुनीया देवी, वकील तुरी, भुदेव सिंह, धरम तुरी सुनीता देवी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment