धनबाद वन प्रमंडल के द्वारा 75 वां वन महोत्सव एक पेड़ मां के नाम प्रोग्राम का आयोजन।

गोमो। आजाद हिन्द हाई स्कूल मैदान गोमो में शनिवार को धनबाद वन प्रमंडल के द्वारा 75वां वन महोत्सव 2024 एक पेड़ मां के नाम का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित टुंडी इधायक मथुरा प्रसाद महतो, डीएफओ विकास पालीवाल, एसीएफ ए.के. मंजुल, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य हिरामन नायक के द्वारा एक एक पेड़ लगाया गया। इस अवसर पर डीएफओ विकास पालीवाल ने कहा कि आज धनबाद वन प्रमंडल के द्वारा 75 वां वन महोत्सव 2024 प्रधानमंत्री एक पेड़ मां के नाम पर पौधा लगाया गया है। 350 लाख पौधा लगाने का लक्ष है। पौधा फॉरेस्ट लैंड नदी किनारे आदि स्थानों पर लगाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों के बीच भी पौधा वितरण किया जा रहा है। हम लोगों की यह सोच है की धनबाद जिला को हरा भरा बनाना।

Related posts

Leave a Comment