गोमो। पूर्वी टुंडी में 24 जुलाई 2024 को पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर ,लटानी,उक्मा एवं मोहलीडीह पंचायत में जनसंपर्क एवं बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं दिनेश राय ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में हजारों की संख्या में 26 जुलाई 2024 को पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्यण लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि “हल्ला बोल, पोल खोल” आन्दोलन भ्रष्टाचार और लुट – खसोट के विरुद्ध है। भ्रष्टाचार के कारण गरीब अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं।लोग परेशान हैं और विधायक संपत्ति बनाने में लगे हुए हैं। जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन भ्रष्टाचार और गरीबों की योजनाओं में हो रही लुट – खसोट को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। इसमें आप लोगों की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो,तारा बाबू, उत्तम, सुधीर रजक, बुलेट सिंह,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Related posts
-
बैंक ऑफ़ इंडिया मना रहा है सतर्कता जागरूकता सप्ताह।
गोमो। बैंक ऑफ इंडिया राजगंज शाखा ने सोमवार को डालूडीह पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में... -
हर हाल में अंडरपास ग्रामीणों को देना होगा : वाणी देवी
गोमो। आजसू पार्टी की ओर से एक जुलूस निकाला गया.जिसका नेतृत्व जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15... -
झारखंड सरकार शिक्षा विभाग एवं जेसीइआरटी रांची के निर्देश पर जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल कार्यशाला सह मेला का आयोजन।
गोमो। झारखंड सरकार शिक्षा विभाग एवं जेसीईआरटी रांची के निर्देश पर जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल...